फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी रचे हाथ, झूलों पर सखियों का साथ, कुछ ऐसा रहा तीज महोत्सव

Thu, 27 Jul 2017 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कजरी, गीत और मल्हार। हरी साड़ी पर सोलह सिंगार। मेहंदी रचे हाथ, झूलों पर सखियों का साथ। कुछ ऐसे नजारे बुधवार को शहर में हर ओर नजर आए। बुधवार को शहर में धूमधाम से हरियाली तीज मनाई गई। शहर में पार्कों, मंदिरों, कालोनियों, रेसीडेंसियल सोसाइटीज, स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर तीजोत्सव हुआ। सिंधारे के लिए घेवर, गुझिया और मठरी की बिक्री खूब हुई। ब्यूटी पार्लर पर महिलाएं शृंगार कराने पहुंची। ब्यूटी पार्लर पर भी दोपहर तक खासी भीड़ रही। हरे परिधान में सोलह सिंगार, हरी चूड़ियों से सजकर महिलाओं ने तीज माता का पूजन किया। बड़े बुजुर्गों को बायना देकर लंबे सुहाग का आशीष लिया। शाम को महिलाएं परिवार सहित चाट-पकौड़ी का आनंद लेने बाजार पहुंचीं। रेस्टोरेंट, होटल,  चाट बाजार व स्ट्रीट फूड प्वांइट पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


लेडीज पार्क में जमा तीज का रंग
लेडीज पार्क में नगर निगम की ओर से हर साल की तरह इस साल भी हरियाली तीज मेले का आयोजन हुआ। पार्क में झूले डाले गए। चाट, पकौड़ी के स्टॉल लगे। महिलाओं के लिए ओपन मंच सजाया गया। मंच पर नीता गुप्ता ने लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके बाद शहर के  विभिन्न इलाकों से पहुंची महिलाओं ने गीत, कविता, शायरी व गजल सुनाई। डीजे लगाकर फिल्मी गीतों पर डांस भी हुआ।  
  
जैन मिलन महिलाओं का धमाल 
जैन मिलन महिला अरिहंत की तीज सभा रेलवे रोड जैन धर्मशाला में हुई। अनीता, राखी व पूनम ने शुभारंभ किया। लकी ड्रॉ निकाला। सदस्याओं ने नृत्य, गीत, संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अचला व मीनाक्षी जैन ने तंबोला खिलाया। मंजू ने गेम्स कराए। शिखा, पूजा ने नाटिका दिखाई। कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने कविता सुनाई। अनामिका जैन को जैन गौरव स्मृति वर्ष के तहत अनुराधा पौडवाल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्षा मंजू, सुनीता, ट्रेजरार बबीता ने आभार दिया। संचालन डॉ. मीनाक्षी जैन ने किया। सोनाली, रेनू, बबीता, अदिति, अंजली, शिखा, रीता, सीमा, पूजा, मंजू, आकांक्षा, डोली, शुभा, सोनी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन


जानवी बनीं तीज क्वीन
इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में सदस्याओं ने मेहंदी व तीज के खेलों में भाग लिया। संचालन ममता वर्मा व ज्योति शर्मा ने किया। जानवी, अदीबा, पूजा, शुमायर व प्रियंका ने सहयोग दिया। तीज क्वीन जानवी बनीं। तंबोला व गेम्स में कृतिका, अंकिता, रेनू, शिवानी एवं अदीबा विजेता बनीं।  
 
अंकिता जैन को मिला खिताब 
जैन मिलन संस्कार शाखा का आयोजन योगी फार्म हाउस में हुआ। संयोजिका मयूरी जैन, अंजली, प्रीति व सारिका रहीं। निर्णायक पूनम जैन ने अंकिता जैन को तीज की रानी चुना। सभा में अनुज जैन, अखिल, अमर, निमित, अमित जैन व सदस्यों ने सहयोग दिया। 
 
जैन मिलन मेरठ की तीज सभा
जैन मिलन मेरठ की तीज सभा दिगम्बर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में हुई। रेनू, प्रियंका, सविता ने लोकगीत सुनाए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से समां बांधा। सोनिया, मीना, मीनू, आकाश, सविता, रानी ने भजन गाए। ट्रेजरार अनिल जैन, अध्यक्ष एसके जैन व सदस्य मौजूद रहे।

 
पीवीवीएनएल आफिसर्स महिला क्लब ने मनाई हरियाली तीज
हाइडिल कालोनी स्थित शक्ति क्लब में पीवीवीएनएल आफिसर्स महिला क्लब के कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्षा एवं एमडी अभिषेक प्रकाश की मां विभा सिन्हा एवं उपाध्यक्षा मंजू अग्रवाल ने दीप किया। मंजू अग्रवाल, रश्मि वत्स, कविता गुप्ता ने सावन के गीत व भजन सुनाकर समां बांध दिया। पीवीवीएनएल के तमाम अधिकारियों की पत्नी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें