फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद अस्पताल के चेयरमैन दूसरी मंजिल से गिरे, बेटी के साथ हुई अभद्रता से थे आहत

Sat, 04 May 2019 11:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डॉ. हरिओम आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में आनंद अस्पताल के चेयरमैन डॉ. हरिओम आनंद शुक्रवार रात शास्त्रीनगर एच ब्लॉक स्थित आवास में दूसरी मंजिल से गिर गए। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी और घर पर मौजूद गार्ड दौड़कर पहुंचे तो वह आवास के पोर्च पर पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


डॉ. हरिओम आनंद शास्त्रीनगर एच ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात वह पत्नी मीना आनंद और बेटी मानसी के साथ बैठकर बात कर रहे थे। इस दौरान बेटी मानसी ने गुरुवार को अपने साथ हुई अभद्रता और धमकी देने की बात कही और रोने लगी। बताया गया कि अचानक डॉ. हरिओम वहां से उठकर चले गए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां से वह गिर गये। घर पर मौजूद परिजन और गार्डों ने उन्हें पोर्च से नीचे उतारकर आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने डॉ. हरिओम का सीटी स्कैन कराया। जिसमें रीड़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई। जबकि शरीर में कई जगह और सिर में चोट लगनी बताई गई है। घटना की जानकारी पर नौचंदी इंस्पेक्टर नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और गार्डों से पूछताछ की। वहीं आनंद अस्पताल में सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह और एसओ मेडिकल कैलाश चंद भी पहुंचे। रात में हरिओम आनंद की पत्नी और बेटी अस्पताल में साथ थीं।

बेटी के साथ हुई अभद्रता से आहत थे
मानसी आनंद का कहना है कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग अस्पताल आए थे। उन्होंने गाली गलौच की थी। जान से मारने की धमकी भी दी। एक व्यक्ति ने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि अभी तो पिस्टल दिखा रहे हैं अभी मारपीट भी करेंगे। इस घटना का मैंने वीडियो भी बनाया था। शुक्रवार रात इसी मामले को मैं पिता से बता रही थी। यह सुनकर वह परेशान हो गए। बेटी ने पहले कहा कि वह दूसरी मंजिल से कूद गए। हालांकि बाद में उनकी बेटी ने कहा कि वह चक्कर आने के कारण दूसरी मंजिल से गिर गये।
विज्ञापन


शमीम ने बेटी को दी थी धमकी
एसओ मेडिकल कैलाश चंद का कहना है कि काजीपुर निवासी शमीम हरिओम आनंद के साथ आते जाते थे। शमीम अस्पताल चेयरमैन पर अपना बकाया बता रहा है। हरिओम आनंद की बेटी मानसी ने थाने में तहरीर दी थी कि शमीम ने धमकी दी। अभद्रता करते हुए गाली गलौज और मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी शमीम पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शमीम का कहना था कि मैंने इन्हें चार करोड़ रुपया उधार दिया था, जो लौटाया नहीं जा रहा है।

विज्ञापन

आनंद अस्पताल को खड़ा किया, हम सबका पैसा देंगे

आनंद अस्पताल के चेयरमैन डॉ. हरिओम आनंद को शुक्रवार रात दूसरी मंजिल से गिरकर चोट लगने के बाद उनकी पत्नी मीना आनंद और बेटी मानसी आनंद भी रात में भावुक हो गईं। बेटी ने कहा कि आनंद अस्पताल को हमने खड़ा किया है, हम सबका पैसा देंगे। हम दिन रात अस्पताल के लिए मेहनत कर रहे हैं। किसी भी बड़े बिजनेस में घाटा आ सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि हम शहर छोड़कर चले जाएंगे।

बेटी का कहना है कि हम लोग आपस में बात कर रहे थे। जिसमें हमने कहा कि स्टाफ अधिक है, उसके रखने पर भी बात कर रहे थे। जिसके बाद डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के कहने पर एक लड़की को अस्पताल से बाहर निकाला था। इसके बाद शमीम नाम के युवक ने लगातार धमकी दी कि जिस लड़की को निकाला है, उसे रखना पड़ेेगा। मानसी का कहना है कि मैंने शमीम से यही कहा था कि अस्पताल जो चला रहे हैं, वह किसी को भी रखें या बाहर निकालें। इस पर शमीम ने कहा कि इसका अंजाम ठीक नहीं होगा। मामले की शिकायत मानसी आनंद ने मेडिकल थाने में की थी। जिस पर केस दर्ज हो चुका है। केस दर्ज होने के बाद भी शमीम पर धमकी देने का आरोप लगाया।

मानसी ने कहा कि हम पर कुछ लोगों का बकाया है, लेकिन मैं बता दूं कि हम सभी का पैसा देंगे। पिता के लिए कहा कि वह बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। पहले शहर में एक बड़ा अस्पताल खड़ा किया। उसके बाद हमने आनंद अस्पताल को बनाया। अस्पताल में बहुत बड़ा पैसा लगा है। बिजनेस में कभी-कभी डाउनफॉल आता है। आज हमारे पिता डिप्रेशन में हैं, वह इसको बर्दाश्त नहीं कर सकते।

हम आखिरी सांस तक मेरठ में रहेंगे
हरिओम
आनंद की पत्नी मीना आनंद का कहना है कि शमीम नाम का युवक अस्पताल में आता था। उसकी हरकत ठीक नहीं थी। एक लड़की को वह लगातार परेशान करता था। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के कहने पर लड़की को निकाला है। घर में सब लोग बैठे हुए थे। इस दौरान हरिओम आनंद ऊपर गये, और गिर गये। देनदारी को लेकर कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम नीरव मोदी नहीं है न ही बनेंगे। हम आखिरी सांस तक मेरठ में रहेंगे। हमने अपने पासपोर्ट भी यहीं पर रखवा दिए हैं। आखिरी दम तक हम यहीं रहेंगे। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि हम विदेश जा रहे हैं, लेकिन यह गलत है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें