फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौड़ प्रतियोगिता में हरि कुमार प्रथम

विज्ञापन
गाव पसवाड़ा स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ करते समाजसेवी यतेन्द्र शर्
विज्ञापन
माछरा। गांव पसवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 4000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान माछरा एवं समाजसेवी यतेंद्र शर्मा ने किया। दौड़ प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रथम स्थान हरि कुमार ने प्राप्त किया। उन्हें 4,100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी को 3,100 रुपये की धनराशि प्रदान की गई। अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
यतेंद्र शर्मा ने आयोजकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संचालन डॉ. प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान संदीप मलिक, राजेश शर्मा, सुधीर मलिक, जसवीर, भारत वीर सिंह, प्रमोद शर्मा, दीपक फौजी, रोहित शर्मा, राजन कुमार, कुलदीप शर्मा, जोशील त्यागी आदि मौजूद रहे।

गाव पसवाड़ा स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ करते समाजसेवी यतेन्द्र शर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें