फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट फिर हुई बंद, दादा-पोते समेत तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट बृहस्पतिवार को फिर से खराब हो गई। लिफ्ट में डेढ़ साल का बच्चे और उसके दादा समेत तीन लोग फंस गए। लगभग आधे घंटे तक तीनों लिफ्ट में फंसे रहे। अपार्टमेंट के लोग मौके पर पहुंचे और लिफ्ट ऑपरेटर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ऑपरेटर ने लिफ्ट को कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।
विज्ञापन

एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी निरंजन कुमार सिंह अपने परिवार के साथ पांचवीं मंजिल पर फ्लैट संख्या 501 में रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह डेढ़ वर्षीय पोते के साथ ग्राउंड फ्लोर से फ्लैट में जा रहे थे। साथ में कॉलोनी का ही सफाईकर्मी 60 वर्षीय सोराज सिंह भी लिफ्ट में थे। पांचवें फ्लोर पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट बंद होते ही दोनों बुजुर्ग की सांसें अटक गईं। उन्होंने फोन कर परिजनों व अपार्टमेंट में रहने वाले लाेगों को जानकारी दी।
मौके पर अपार्टमेंट के लोग एकत्रित हुए और लिफ्ट खोलने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी लिफ्ट को नहीं खोला जा सका। फिर लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद लिफ्ट ऑपरेटिंग मशीन से दरवाजा खोला गया। दोनों बुजुर्ग और डेढ़ साल का बच्चा लगभग आधा घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहें।
विज्ञापन


10 जून को ठीक करने के बाद किया गया था हैंडओवर
- अपार्टमेंट निवासी डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि बार-बार लिफ्ट खराब हो रही थी। लिफ्ट का संचालन ठीक प्रकार से हो सके, इसके लिए एक कंपनी को लिफ्ट ठीक करने के लिए कार्य दिया गया था। बताया कि 10 जून को ही कंपनी ने लिफ्ट को ठीक करने के बाद कॉलोनी की समिति को हैंडओवर किया था। इसके साथ ही मेंटेनेंस करने वाली कंपनी ने इसका प्रमाणपत्र भी जारी किया था। यह लिफ्ट पर अब भी लगा हुआ है। उन्होंने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की।

दो माह में तीसरी बार खराब हुई लिफ्ट

मोदीपुरम। हरि अपार्टमेंट की लिफ्ट दो माह में तीसरी बार खराब हुई है। लगातार लिफ्ट के खराब होने से हादसे की आशंका बढ़ने लगी है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि लिफ्ट के बार-बार खराब होने से यहां रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गनीमत रही कि लिफ्ट में फंसने वाले लोगों को तीनों बार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पूर्व में भी लिफ्ट के ठीक होने के दौरान कई दिन तक लिफ्ट का संचालन बंद होने से बुजुर्ग व बच्चे अपने फ्लैटों में कैद रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें