फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरदुआगंज और पूर्वांचल ने जीत के साथ की शुरूआत

Mon, 05 Oct 2026 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीवीएनएल की क्रिकेट और कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

गांधी बाग क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले, एमडी ने किया शुभारंभ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर क्रिकेट व कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने किया। पहले दिन गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच खेले गए। इसमें हरदुआगंज और पूर्वांचल की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। आज मंगलवार में क्रिकेट के मैच विक्टोरिया पार्क और कुश्ती प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विवि में स्थित कुश्ती स्टेडियम में होगी।
प्रतियोगिता में पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल डिस्कॉम सहित अन्य परियोजनाओं की कुल 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें करीब 250 खिलाड़ी शामिल हैं। स्पोर्ट्स ऑफिसर अलका तोमर ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित दारा सिंह कुश्ती हॉल में होगी। सोमवार को प्रतियोगिता का पहला क्रिकेट मैच गांधी बाग क्रिकेट ग्राउंड में हरदुआगंज और ओबरा की टीमों के मध्य हुआ। इसमें हरदुआगंज ने पहले खेलते हुए 158 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओबरा परियोजना 103 रन ही बना सकी। हरदुआगंज परियोजना ने 55 रन से जीत हासिल की। दूसरा मैच शर्मा नगर क्रिकेट मैदान में खेला गया। पूर्वांचल डिस्कॉम और पारिछा परियोजना के बीच मैच में पूर्वांचल डिस्कॉम ने 197 रनों का विशाल स्कोर बनाया। पारिछा परियोजना 149 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विक्टोरिया पार्क में मध्यांचल डिस्कॉम व अनपरा परियोजना के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच हरदुआगंज परियोजना व केस्को डिस्कॉम के मध्य आयोजित होगा। कुश्ती मैच सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें