फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल पर महिला को कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने फेसबुक के जरिए अश्लील संदेश भेजने और वीडियो कॉल कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी रोहित सिंह एक महीने से महिला को परेशान कर रहा है। विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन


तोपखाना निवासी एक महिला ने शनिवार को लालकुर्ती थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। उनके अनुसार 22 अप्रैल से रोहित सिंह नाम का युवक फेसबुक और मैसेंजर के माध्यम से लगातार संपर्क कर रहा है। आरोप है कि वह बार-बार ऑडियो और वीडियो कॉल करने के साथ अश्लील मैसेज भेज रहा है तथा जबरन संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। दोस्ती नहीं करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है। महिला के कई बार मना करने और विरोध जताने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह देर रात और अलग-अलग समय पर लगातार कॉल करता है, जिससे परिवार में डर और दहशत की स्थिति बन गई है। पीड़िता ने आरोपी से अपनी व अपने बच्चों की जान का खतरा बताया है। आरोपी द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज, ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल की पूरी डिटेल पीड़िता ने पुलिस को सौंप दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि साइबर टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें