फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर क्षेत्र में चमकते सीसीएसयू के ‘सितारे’

Tue, 01 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एकेडमिक और प्रशासन में चमक रहे हैं। एकेडमिक की बात हो तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एकेडमिशियन विवि ने दिए हैं। उनकी ख्याति दूर-दूर तक रही है। विवि के चार प्रोफेसर कुलपति बने चुके हैं। हाल में कैंपस के दो प्रोफेसर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर वीके मल्होत्रा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के मेंबर सेक्रेटरी बने हैं। जल्द वह ज्वाइन करने वाले हैं। बॉटनी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर वाई विमला 2017 में होने वाली साइंस कांग्रेस में प्लांट साइंस सेक्शन की रिकॉर्डर बनी हैं। इस जिम्मेदारी को वह दो साल तक निभाएंगी।
विज्ञापन


कुलपति के ताज तक
विवि के चार प्रोफेसर विश्वविद्यालयों के मुखिया बने हैं। दो प्रोफेसर ऐसे हैं जिन्हें अपने ही विश्वविद्यालय में कुलपति बनने का मौका मिला। वर्तमान में विवि के कुलपति प्रो. एनके तनेजा अर्थशास्त्र विभाग में तैनात हैं। वह दूसरी बार विवि के कुलपति बने हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के मेंबर रहे हैं। प्रो. तनेजा विभाग के अध्यक्ष भी रहे। इनसे पहले जूलॉजी विभाग के प्रो. एसवीएस राणा रूहेलखंड विवि के कुलपति रहे। अंग्रेजी विभाग के दो शिक्षक कुलपति बने। प्रो. अरुण कुमार गोरखुपर विवि के कुलपति रहे। विभाग के ही प्रो. रविंद्र कुमार सीसीएसयू के कुलपति बने।

साइंस की बड़े एकेडमी के फेलो
साइंस की तीनों बड़ी एकेडमी के कई प्रोफेसर फेलो रहे हैं। बॉटनी डिपार्टमेंट के प्रो. वी पुरी और प्रो. वाईएस मूर्ति इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, इंडिया एकेडमी ऑफ साइंसेज बंगलूरू और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस इलाहाबाद के फेलो रहे हैं। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग विभाग के प्रोफेसर पीके गुप्ता भी इन तीनों एकेडमी के फेलो रहे हैं। प्रो. पीके गुप्ता रिसर्च और एकेडमिक में बड़ा नाम है। विभाग के प्रो. एचएस बालियान भी इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी, नेशनल एकेडमी और साइंस के फेलो रहे हैं। फिजिक्स में प्रो. एसपी खरे की लिखी किताबें कई विवि में पढ़ाई जाती हैं। मनोविज्ञान में प्रो. सौदान सिंह और समाजशास्त्र में प्रो. बीआर चौहान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रही। पॉलिटिकल साइंस विभाग में प्रोफेसर रहे आईएन तिवारी बडे़ एकेडमीशियन रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के निकाल रहे जर्नल
विवि के कई प्रोफेसर राष्ट्रीय स्तर के जर्नल निकाल रहे और संपादित कर रहे हैं। प्रो. वाई विमला 2007 से जर्नल ऑफ इंडियन बोटेनिकल सोसायटी की चीफ एडिटर हैं। यह नेशनल लेवल का जर्नल है। जिसमें उच्च स्तर का रिसर्च वर्क पब्लिश होता है। पॉलिटिकल साइंस विभाग के प्रो. संजीव शर्मा इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन सेक्रेटरी हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें