फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियां, प्रचार ‘एमडीए अप्रूव्ड’ का

Tue, 01 Nov 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच 58 सहित शहर के अन्य स्थानों पर जमकर अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। इनका प्रचार ऐसे किया जा रहा है, जैसे कि ये वैध हों। इन कालोनियों में बनने वाले फ्लैट, दुकान, मकान आदि को ‘एमडीए अप्रूव्ड’ बताकर बेचा जा रहा है। वहीं एमडीए के कुछ अधिकारियों की इन अवैध कॉलोनियों को मौन स्वीकृति मिली हुई है।
विज्ञापन

वेदव्यासपुरी, सुशांत सिटी आदि के आसपास अनाधिकृत कॉलोनियों का जाल फैला है। ये इस तरह से डेवलप की जा रही हैं कि देखने वाला एक नजर में धोखा खा जाए। पंफलेट आदि के माध्यम से प्रचार भी किया जा रहा है। इसमें सुविधाआें का बखान कर लोगों का आकर्षित किया जा रहा है। जैसे 24 घंटे बिजली, पानी, सीवर, पास में रेलवे स्टेशन, निकट प्रस्तावित मेट्रो और रैपिड ट्रेन का ट्रैक।

कॉमर्शियल निर्माणों की बाढ़
सबसे ज्यादा इस तरह का निर्माण एनएच 58 के आसपास हो रहा है। एमडीए अधिकारियों की पूरी शह यहां मिली है। यहां कॉमर्शियल निर्माणों की बाढ़ है। हालांकि पिछले माह एमडीए टीम ने बागपत मोड़ के पास एक  अनाधिकृत मार्केट को ध्वस्त किया था, पर अन्य आवासीय कॉलोनियों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां दिन-रात निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


ऑफर के नाम पर बिक्री
अनाधिकृत निर्माण करने वाले दिवाली ऑफर के नाम पर भी प्लॉट बेच रहे हैं। सुभारती के सामने जाने वाली रोड पर ऐसी कई कॉॅलोनियां डेवलप हो रही हैं। यहां तक कि ग्रीन बेल्ट में भी कॉलोनी और दुकानें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें