फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ रोड बिना पुलिस के चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को हापुड़ रोड पर पुराने कमेले की पुलिया से तिरंगा गेट तक बिना पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सामने आया कि जलकल विभाग के कर्मचारी ने सरकारी जमीन पर खुद तो अतिक्रमण और कब्जा किया ही, दूसरों से भी कराया।
विज्ञापन

निगम के दस्ते ने सुबह 11 बजे से कमेला नाले की पुलिया से अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। टूटफूट से होने वाले नुकसान से बचने के लिए दुकानदारों ने खुद ही अवैध निर्माण गिराना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने पूरी तरह अतिक्रमण खत्म करने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा। नाले के ऊपर अस्थायी शेड डालकर रह रहे लोगों ने 40 साल से रहने और बिजली का बिल होने की बात कहकर अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया। इस पर प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान ने जमीन का बैनामा दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए। टीम के सख्ती करने और जेसीबी पहुंचने पर उन्होंने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। कर्नल बालियान ने बताया कि पहले दिन ही करीब 70 फीसदी दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया। बाकी ने मंगलवार तक का समय मांगा है। बुधवार को फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कर्मचारी की रिपोर्ट जीएम को जाएगी
पुराने कमेले के पास पानी की टंकी परिसर में जलकल विभाग कर्मी जावेद ने अतिक्रमण कर सरकारी जमीन में मकान बना लिया है। यहां परिवार के साथ रहने के साथ ही वह पशु भी पाल रहा है। परिसर के अंदर बाकी लोगों द्वारा भी अतिक्रमण कराया हुआ है। बाहर ठेली व रेहड़ी आदि लगाने वाले भी अपना सामान परिसर में रखते हैं। इतना होने के बाद भी जलकल विभाग के अधिकारियों का यह दिखाई नहीं दे रहा है। क्षेत्र के अवर अभियंता जलकल पंकज कुमार का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट सहायक अभियंता और जीएम जलकल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आज वैशाली कालोनी गेट के सामने से हटेगा अतिक्रमण
प्रवर्तन दल अधिकारी ने बताया कि आज गढ़ रोड स्थित वैशाली कालोनी के गेट के सामने से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यहां फल, सब्जी और खोके वालों के अतिक्रमण से लोगों का निकलना भारी हो रहा है। हंगामे के डर से निगम ने प्रशासन से पुलिस बल का इंतजाम करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर अभियान चलाया जाना है। इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें