फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हापुड़ के ई-रिक्शा चालक साजिद पर हुआ था जान लेवा हमला, घायल को होश आया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
परिजनों ने मेरठ पहुंच कर घायल की पहचान की, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
मुंडाली थाना क्षेत्र में गर्दन काट कर हत्या करने का किया गया प्रयास, ईख के खेत में पड़ा मिला था घायल
- हमलावर उसे मृत समझ कर ई-रिक्शा लूट कर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली(मेरठ)। मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराडा गांव के माजरा इलाहाबाद की मढ़ैया में बृहस्पतिवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक साजिद (48) पर जानलेवा हमला हुआ था। वह हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा का रहने वाला है। उसके भाई फारूख ने उसकी पहचान किया। शुक्रवार शाम को उसे होश आ गया, मगर वह अभी बोल नहीं पा रहाहै। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
बृहस्पतिवार सुबह तीन लोग ई-रिक्शा से अजराडा के माजरा इलाहाबाद की मढ़ैया पहुंचे थे। इनमें से दो लोगों ने ई-रिक्शा चालक साजिद को गन्ने के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गर्दन रेत दी तथा कई अन्य स्थान पर भी वार किए। उसे मृत समझ कर आरोपी उसकी ई-रिक्शा लूट कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना मुंडाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साजिद को पहले खरखौदा एनसीआर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां वह बेहोश था और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को साजिद को होश आया, लेकिन वह बोल या लिख नहीं पा रहा है। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार सुबह साजिद का भाई फारूख मुंडाली थाना पहुंचा। फारूख ने घायल की पहचान अपने बड़े भाई साजिद के रूप में की। पुलिस ने साजिद से हमलावरों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। पुलिस और चिकित्सकों ने उससे लिखवाने की कोशिश भी की, पर वह इसमें भी असक्षम रहा।
हमले का कारण अज्ञात, पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायल साजिद की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह तत्काल कुछ बता सके। साजिद के भाई फारूख ने कुछ संदिग्ध लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। इन नामों के आधार पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन

किठौर के सीओ दिव्य ज्योति राय ने बताया कि घायल के परिजनों द्वारा बताए गए कुछ संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी गई है। पुलिस लगातार मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले में गत दिवस ही मुंडाली पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें