फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता व भाई पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता व भाई पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित शाहजहांपुर गांव निवासी रालोद नेता व उनके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोदीनगर थानांतर्गत शाहजहांपुर गांव निवासी दीपक राठी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता हैं। बताया गया कि शुक्रवार रात को वह अपने भाई कुशल राठी के साथ किसी काम के लिए मोदीनगर आए थे। देर रात दोनों भाई स्कूटी से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दबंगों ने उन्हें रोक लिया और किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। एसएसआई हिंदवीर सिंह का कहना है कि दीपक राठी की तहरीर पर आशीष, कंवरपाल तथा गौरव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें