फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित के स्वस्थ होने पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में संजय पुत्र हरिचंद मेरठ की नवीन मंडी में सब्जी व्यापारियों के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हो गया था। अब उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने और उसके घर वापसी पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में नवीन मंडी में सब्जी व्यापारियों के संपर्क में आए संजय पुत्र हरिचंद के पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र के लोग भयभीत थे। संजय को 11 मई को मेरठ के मुलायम सिंह मेडिकल में आइसोलेट किया गया था। वहीं, 21 मई बृहस्पतिवार को घर वापसी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने संजय का स्वागत किया। इस संबंध में जलालपुर जोरा निवासी लोगों का कहना है कि गांव के व्यक्ति के पॉजिटिव निकलने से यहां दहशत का माहौल था। गांव को भी हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। जिससे उन्हें खेतीबाड़ी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संजय के स्वस्थ होने से क्षेत्र के ग्रामीण भी काफी उत्साहित हैं। वह भी अपने क्षेत्र को अभी तक कोरोना से सुरक्षित मान रहे हैं। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लगे हुए हैं। खेतों में किसान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें