फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक हावड़ा के टिकट बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्टेशनो पर आरक्षण काउंटर खोलने की सुविधा दी है। पहले दिन ही सुबह से ही यात्री टिकट बुक कराने के लिए पहुंचने लगे । हालांकि सुबह आठ बजे से खुले काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नही रखा गया, लेकिन बाद में गोल घेरे बनाकर आरपीएफ की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन

पहले दिन मेरठ में फंसे बंगाल के लोगों ने सबसे ज्यादा आरक्षण कराया। नई दिल्ली से हावड़ा को जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में यात्रियों ने टिकट बुक कराए। वहीं, इसके अलावा नागपुर जाने वाले यात्रियों ने भी अपना टिकट बुक कराया। रात 8 बजे तक चली बुकिंग में सबसे ज्यादा हावड़ा के 500 टिकट बुक हुए।
एक जून को नई दिल्ली से देहरादून को जाने वाली जनशताब्दी मेरठ सिटी स्टेशन से गुजरेगी। वहीं, अमृतसर से चलकर मुंबई को जाने वाली गोल्डन टैम्पल चार जून को आएगी जबकि मुंबई से चलकर अमृतसर को जाने वाली गोल्डन टेंपल दो जून को सिटी स्टेशन पहुंचेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जल्दी नही लौटेंगे
रेलवे का धन्यवाद करते हैं कि ट्रेन चला दी। हमने परिवार सहित रिजर्वेशन करा लिया है। अब जल्दी नही लौटेंगे- अशोक, नागपुर
बहुत बुरे दिन काटे हैं
इस संकट को अब जल्द दूर होना चाहिये। इसलिए हमने घर जाने की ठानी है। अब हम जल्दी यहाँ नही आएंगे, हमने बहुत बुरे दिन काटे हैं। - विद्या, नागपुर
पैसा भी खत्म
ऐसा समय कभी न आए। दो महीने से कोई मजदूरी नही मिली। पैसा भी खत्म हो गया। उधार लेकर टिकट बुक कराया है। परिवार को लेकर जाएंगे- दिलीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें