फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी दिवाली 2017 : खरीदें सोने-चांदी के नए डिजाइन के सिक्के

Sun, 15 Oct 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शालू अग्रवाल, मेरठ
विज्ञापन
चांदी का सिक्का और डाॅलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में पुष्य नक्षत्र में दिवाली की शुभ खरीदारी के लिए चांदी व सोने के सामानों की विशेष मांग है। इस बार खास तौर पर चांदी और सोने के नए डिजाइन के सिक्के बाजार में आ गए हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। नोटबंदी के बाद बाजार में चांदी के नए डिजायन का 2000 और 500 रुपए का नोट भी आ चुका है। अंडाकार चांदी के सिक्कों का खास क्रेज है। इस सिक्के की बाउंड्री गोल्डन है। बीच में भी स्वर्ण डिजाइन है। दस से सौ ग्राम के इन सिक्कों की खूब खरीद हो रही है। 
विज्ञापन


तीन ग्राम से एक किलो का आयटम
तीन ग्राम के नोट, 10 से 500 ग्राम चांदी के डॉलर, 10 ग्राम से एक किलो के सिक्के हैं। बर्तन व अन्य सामानों को भी लोगों की मांग के अनुसार वजन में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

चांदी के नोट में बदलाव

चांदी का सिक्का - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजेश सिंघल, थोक चांदी विक्रेता नीलगली का कहना है कि नोटबंदी के बाद बाजार में 2000 और 500 रुपये का नया नोट प्रचलन में आया। चांदी के नोट में भी इस बार बदलाव हुआ है। तीन ग्राम चांदी से बने नोट हैं इसकी कीमत 200 रुपये है।  

बढ़ रही है मांग 
अंकुर जैन, संचालक जैना ज्वैलर्स आबूप्लाजा ने बताया कि गिफ्ट में अब चांदी के सामानों की मांग बढ़ी है। चांदी के गिफ़्ट आयटम को कांच में पैक कराकर देने का चलन बढ़ा है। चांदी के नये डिजाइन के सिक्के व कोल्हापुरी लक्ष्मी-गणेश की  मांग है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें