बागपत के किरठल गांव में कक्षा आठ की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि तीन पहले किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में तीन माह पहले पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब आरोपी कई दिनों से छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धमकी दे रहे थे। छात्रा ने तंग आकर फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक किरठल गांव के भोपाल सिंह की बेटी गरिमा (16) कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर उसने मकान की छत पर बने कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता तब चला जब उसका छोटा भाई उसको बुलाने के लिए ऊपर गया तो उसे कमरे के दरवाजे बंद मिले। परिजनों ने खिड़की से देखा तो कमरे में पंखे पर लटकी मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गेट खोलकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार