फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर चेहरे पर छाईं खुशियां, मस्ती-धमाल संग आया नया साल

विज्ञापन
होटल सम्राट होटल में नववर्ष के मौके पर डांस करते लोग - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेरठ। शहर में मस्ती, धमाल और सुरमयी गीतों पर थिरकन से साथ वर्ष 2025 को अलविदा करने के साथ नूतन वर्ष 2026 को बांहे पसार कर गले लगाया। होटल-रेस्टोरेंट से लेकर घरों तक संगी-यारों संग लोग जमकर झूमे और नाचे। क्लोज डोर कॉलोनियों में आतिशी नजारों के साथ नए साल की अगवानी की गई। हॉलीवुड, बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गीतों के तड़का हर दिल को भाए। गीतों से लोगों ने अपने दिल के अरमानों को साझा किया। जो लोग सर्दी के चलते बाहर नहीं गए,उन्होंने परिवार के साथ खुशियाां लुटाईं।
विज्ञापन

आधी रात तक होटल, रेस्टोरेंट के अलावा क्लोज डोर कॉलोनियों में जमकर धमाल मचा। गढ़रोड आनंद अस्पताल के पास मोलीक्यूल में डीजे ग्रेसी ने मोहक प्रस्तुति दी। यहां करीब चार सौ से अधिक लोगों ने एकसाथ फ्लोर पर डांस किया। रात 12 बजे फायर क्रेकर्स और स्पार्कल से माहौल उमंग से लबरेज हो गया। इसी तरह लॉ फ्लोरा में डांस डीजे नाइट हर जेहनोदिल में रच बस गई। इस थर्टी फर्स्ट नाइट में सेलेब्रिटी डांस हर किसी के लिए यादगार बन गया। कॉकटेल-मॉकटेल बार के अलावा लोगों ने कपल गेम का भी जमकर आनंद लिया। दिल्ली रोड, मोदीपुरम, गंगानगर, बिजली बंबा बाईपास के पास विभिन्न कॉलोनियों में तो मस्ती छाई ही रही, अलेक्जेंडर क्लब में लोग सुहावने सुरों पर निहाल हुए।

होटल सम्राट होटल में नववर्ष के मौके पर डांस करते लोग- फोटो : samvad

Next
AU ऐप में पढ़ें