फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हैंगओवर स्क्वाॅड और सुपर स्मैशर्स ने लीग मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड में चल रहे नरेंद्र चंद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में टॉस जीतकर हैंगओवर स्क्वाॅड के कप्तान आकाश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैंगओवर स्क्वाॅड टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए। इसमें अभिषेक चौधरी ने 32 गेंदों में 39 रन और आदित्य मालिक ने 22 गेंदों 24 रन की पारी खेली । गेंदबाजी में जीबीसीसी की ओर से अरुण कन्नौजिया ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट और कपिल ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबीसीसी की टीम 14 ओवर में 10 विकेट पर 81 रन ही बना सकी। इसमें निखिल आनंद ने 29 गेंदों में 28 रन और सिद्धांत ने 19 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हैंगओवर स्क्वाॅड की ओर से आकाश ने चार ओवर में 25 रन देकर छह विकेट और अरुण शर्मा ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आकाश को चुना गया।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर सुपर स्मैशर्स के कप्तान सुखप्रीत (सुक्खी) ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। जितेंद्र कुमार ने 43 गेंदों में 41 रन और हारून गाजी ने 14 गेंदों 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रंजीत स्ट्राइकर्स की ओर से सोनू ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट और विश्वेंद्र ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंजीत स्ट्राइकर्स की टीम 13.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बना सकी। इसमें विश्वेंद्र ने 28 गेंदों में 35 रन और विन्नी ने 14 गेंदों में 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुपर स्मैशर्स की ओर से अतेहवीर ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट ओर कार्तिक शर्मा ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अतेहवीर को चुना गया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा , मेहुल शर्मा , पारस जैन, हनी काजला, दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें