फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में खड़ी 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां, पुलिस जल्द करेगी जब्त

Fri, 07 Apr 2023 11:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी में 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं। पुलिस जल्द ही इन्हें जब्त करेगी।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अलफहीम मीटेक्स मीट फैक्टरी में 20 से ज्यादा लग्जरी कार खड़ी हैं। फैक्टरी को प्रशासन व एमडीए ने सील कर रखा है। पुलिस का कहना है कि एमडीए से सील खुलवाकर कारों को फैक्टरी परिसर से निकाला जाएगा। इसके बाद कुर्की कर जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन


हाजी याकूब की 26.50 करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रेंज रोवर, जगुआर व मर्सिडीज समेत 20 से ज्यादा गाड़ियां मीट प्लांट में खड़ी हैं। इस मीट प्लांट को एमडीए ने सील कर रखा है।

सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि शुक्रवार यानी आज मीट फैक्टरी का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एमडीए से सील खुलवाकर वहां खड़ी लग्जरी गाड़ियों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: शिक्षा विभाग का ऐसा पर्दाफाश, दंग रह गए लोग, महज चार माह में हुआ करोड़ों का घोटाला

विज्ञापन

यह था मामला
खरखौदा और किठौर पुलिस ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब के बेटे इमरान की अलीपुर खरखौदा स्थित मीट फैक्टरी पर दबिश दी थी। यहां अवैध रूप से मीट पैकिंग पकड़ी गई थी। तब पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी, बेटे फिरोज, इमरान समेत कुल 17 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: माफिया अतीक के बेटे के साथ दिखे शाहिद मंजूर के बेटे, हर रोज हो रहे नए खुलासे

पुलिस की जानकारी में हैं ये लग्जरी गाड़ियां
रेंज रोवर, मर्सिडीज, ऑडी, एंडीवर, फॉरच्यूनर, स्कॉर्पियो, इनोवा व बोलेरो कार आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें