फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haji Yakub Qureshi : एक्शन में मेरठ पुलिस, अब होगा हाजी याकूब के सियासी सफर और कारोबार का खात्मा

Sat, 12 Nov 2022 05:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी पर 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस-प्रशासन समेत कई विभागों की छापामारी के बाद से ही शिकंजा कसता जा रहा है। गुरुवार को डीएम की अनुमति के बाद याकूब, उनकी पत्नी संजीदा और दोनों बेटों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ तो जब्तीकरण के लिए संपत्ति तलाशनी शुरू कर दी गई।

पुलिस का दावा है कि हाजी याकूब के दो मकान, एक मीट फैक्टरी चिह्नित कर ली गई है। दो लग्जरी कारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है। याकूब ने लोकसभा चुनाव में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। पुलिस ने इसका पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा है। पुलिस के मुताबिक, याकूब कुरैशी का विदेश तक कारोबार फैला हुआ है। अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाने के मामले में याकूब और उनके दोनों बेटे आठ महीने से फरार हैं। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के प्रावधान के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना है कि याकूब और उनके परिवार की चल-अचल संपत्ति का कुछ रिकॉर्ड पुलिस के पास पहले से मौजूद है। पुलिस फोर्स को लेकर जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।

4 of 6
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
एक-एक लाख का हो सकता इनाम
याकूब और उनके बेटे इमरान, फिरोज पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम किया हुआ है। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद उन पर एक-एक लाख का इनाम एडीजी मेरठ जोन कर सकते हैं। बताया गया कि एडीजी कार्यालय से याकूब की इनाम बढ़ाने की फाइल मांगी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala
विदेश न भाग जाएं, निगरानी बढ़ाई
याकूब अपने परिवार के साथ विदेश भाग सकते हैं, इसको देखते पुलिस ने उनका लुकआउट जारी कराया था। गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने निगरानी भी बढ़ा दी है। याकूब को कौन संरक्षण दे रहा है, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटाई है। पुलिस का दावा है कि याकूब के रिश्तेदारों को नोटिस दिया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
कार्टूनिस्ट प्रकरण में भी शिकंजा
करीब 16 साल पहले याकूब कुरैशी के खिलाफ देहलीगेट थाने में दर्ज मुकदमे में भी चार्जशीट पुलिस ने दोबारा से तैयार कर ली है। याकूब पर आरोप है कि उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वालों को 51 करोड़ रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। इस पर कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले की केस डायरी गायब हो गई थी। शासन ने रिपोर्ट तलब की, तब दोबारा से चार्जशीट तैयार की गई है। इस मामले में भी याकूब पर बड़ी कार्रवाई करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें