फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज

Sat, 12 Nov 2022 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में सराय बहलीम कोतवाली सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।

वहीं, पुलिस ने परिवार सहित याकूब का लुकआउट जारी करने के बाद उनके बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, याकूब, संजीदा, इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान के 10 बैंक खाते मिले हैं। इनमें जमा रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब पर शिकंजा। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी का एक बैंक खाता अलग है, उसका पहले ही रिकॉर्ड खंगालकर सीज कराया जा चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि अरबों की संपत्ति चिह्नित हो चुकी है। इसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने विदेशों तक फैले कारोबार के बारे में भी जानकारी जुटाई है। साढे़ सात माह से फरार याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे भूमिगत हैं।

4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
वहीं 50-50 हजार का इनाम होने के बाद भी पुलिस, एसटीएफ और अन्य एजेंसी उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी, जबकि याकूब के बेटे फिरोज को कई बार कोतवाली और लिसाड़ीगेट में घूमते लोगों ने देखा है। करीब एक माह पहले लिसाड़ीगेट में फिरोज की पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी, लेकिन वह अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
बताया गया कि गुरुवार को हाजी याकूब, उसके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस गैंगस्टर 14(ए) के तहत याकूब की संपत्तियां चिह्नित कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इंस्पेक्टर खरखौदा राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ लेकर याकूब कुरैशी के घर, मीट फैक्टरी और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। वहीं, याकूब की पत्नी संजीदा बेगम भी पुलिस को नहीं मिली। संजीदा बेगम पहले मुकदमे में अग्रिम जमानत पर है। गैंगस्टर के केस में संजीदा भी नामजद है। पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने की फिराक में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
सीओ किठौर अमित कुमार राय का कहना कि विदेश भागने की आशंका के चलते याकूब का परिवार समेत लुकआउट जारी किया गया है। उनके दो घर, मीट फैक्टरी, दो लग्जरी गाड़ी सहित अरबों रुपये की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। कानूनी प्रकिया के तहत ही संपत्ति जब्त करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम भी जल्द हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें