मेरठ के सदर बाजार में कबाड़ी हाजी गल्ला के गोदाम पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी की। यह गोदाम कैंट इलाके में एमपीजीएस के बराबर में बना हुआ है। यहां पचास से ज़्यादा लग्जरी गाड़ियां कबाड़ के रूप में खड़ी मिली हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि कई गाड़ी ऐसी हैं, जिनके स्टीकर तक नहीं छूटे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने की छापेमारी
फोर्चुनर, स्कोर्पियो, इनोवा, स्विफ्ट जैसी महंगी गाड़ियां मिली हैं। गोदाम में मिली गाड़ियों का पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। पुलिस की जांच पड़ताल में आया है कि कई गाड़ी नई हैं। जिनकी सीटों की पन्नी भी नहीं उतरी थी। और उन्हें यहां लाकर काटा गया।
विज्ञापन
3 of 5
हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा
इसके अलावा गाड़ियों के इंजन देखने पर नये थे। इस दौरान छापेमारी की सूचना पर भारी संख्या में व्यापारी और वाहन काटने वाले दुकानदार भी पहुंच गए।
4 of 5
हाजी गल्ला के गोदाम पर छापा
पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने इसका रजिस्टर बना रखा है और वह इनके कागजात पुलिस को दिखा देंगे।