सभी यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क
यह अतिरिक्त राशि सभी हज यात्रियों को देनी होगी, चाहे वे देश के किसी भी शहर या प्रस्थान बिंदु से उड़ान भर रहे हों। हाजी शीराज रहमान ने बताया कि हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर बैंक रेफरेंस नंबर के माध्यम से चालान जनरेट किया जा सकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे समय रहते भुगतान कर दें ताकि आखिरी समय में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
जिले से 1150 यात्रियों का पंजीकरण
जिले से करीब 1150 लोगों ने इस वर्ष हज यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 700 यात्री पहले ही हज यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
धार्मिक नेताओं ने जताई नाराजगी
नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि मेरठ के सभी चयनित हज यात्रियों तक यह जानकारी समय पर पहुंच जाए। वहीं शहर काजी जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने कहा कि हज यात्रा की सभी किस्तें जमा कराने के बाद अचानक 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ डालना उचित नहीं है।