फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में तिरंगा लिए सोगवारों ने किया शोहदाए कर्बला को याद   

Fri, 29 Sep 2017 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में दोपहर मजलिस के बाद बड़ा कदीमी जुलूस ए जुलजुनाह इमामबाड़ा कोट से बरामद हुआ। इसमें सोगवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर शौहदाए कर्बला को याद किया और नौहेख्वानी के बीच मातमपुरसी की। जुलूस मुहल्ला हंडिया, पंडित चौक धर्मशाला होता हुआ गुप्ता चौक पहुंचा, जहां हसन मेहंदी व अली मेहंदी ने अपने साथियों के साथ नौहा पढ़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद शाम को जुलूस ए जुलजुनाह में शामिल मातमी दस्ते बाड़े वाली मस्जिद-इमामबाड़े में गए, जहां 45 मिनट तक नौहेख्वानी हुई और सोगवारों ने शौहदाए कर्बला को याद करते हुए मातम किया। इसके बाद जुलूस बाहर आया और अलीशान के मकान के सामने सैकड़ों हुसैनी सोगवारों ने जंजीरों के मातम से अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया। इस दौरान यह नौहा पढ़ा जर्रे-जर्रे को सुना दो दास्ताने कर्बला। यहां से जुलूस मुहल्ला बाजार से मुहल्ला गढ़ी पहुंचा, जिसमें नौहेख्वान मीसम, जामीन, अम्मार, इमरान, कमर आलम, तनसीर आदि रहे। इसके बाद जुलूस ए जुलजुनाह विभिन्न मार्गों से होता हुआ मोहल्ला कोट में अजाखाना मौ. आकिल के आवास पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस की व्यवस्था में एडवोकेट नायब अली, नफीस आलम, सरफराज अली, रजा अहमद, हाजी जफर अब्बास, रोशन अब्बास, चांद हुसैन, अब्बास बहादुर, आबिद हुसैन आदि का सहयोग रहा। 

छत्ता अली रजा से जुलजुनाह का जुलूस बरामद
मेरठ। मुहर्रम की सात तारीख को शाम शहर क्षेत्र में छत्ता अली रजा से जुलूस ए जुलजुनाह अली हैदर के अजाखाने से बरामद होकर वैली बाजार से गुजरता हुआ मनसबिया घंटाघर पहुंचा। जुलूस के आयोजक चांद मियां व अंजुमन इमामिया रहे, जिसमें इस अंजुमन के वाजिद अली गप्पू व मीसम ने अपने साथियों के साथ नौहेख्वानी कर कर्बला के वाकयात को उजागर किया। जुलूस में शाह अब्बास, हाजी शमशाद अली जैदी, अली हैदर, हामिद अली जमाल, शकील अहमद, हैदर अब्बास, कौसर रजा आदि सोगवार शरीक रहे।
विज्ञापन


उधर, लोहिया नगर में एल ब्लॉक स्थित नियाज फात्मा के अजाखाने से भी जुलूस ए जुलजुनाह बरामद होकर इमामबारगाह अबू तालिब पहुंच कर संपन्न हुआ, जिसमें अंजुमन जुल्फिकारे हैदरी के मातमदारों और नौहेख्वानों ने नौहे पढ़े। इसी क्रम में रामबाग कालोनी स्थित बाकर जैदी के अजाखाने से जुलूसे अलम-ए-मुबारक बरामद हुआ। इससे पहले यहां आयोजित मजलिस को मौलाना अम्मार हैदर रिजवी ने खिताब करते हुए हजरत इमाम हुसैन के किरदार को बयां किया। जुलूस में रजा नकवी, हसन मियां, अफसर रजा, मेहंदी अली काजमी आदि ने नौहेख्वानी की। जुलूस यहां से जैदी फार्म, कौमी एकता मार्ग, शाहजलाल हॉल के सामने से होता हुआ पंजेतनी इमामबारगाह से जैदी सोसायटी पहुंचा। जुलूस में बाकर जैदी, सगीर जैदी, सुहैल, डॉ. रेहान जैदी, दिलबर जैदी, अब्बास रजा, हाजी शमशाद अली, डॉ. फिरोज जैदी सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें