स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन सेपक टाकरा स्पर्धा का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ में सेपक टाकरा स्पर्धा हुई। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी और महिला वर्ग में बाल विहार पब्लिक स्कूल इंचौली की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी पहले स्थान पर, नेशनल इंटर कालेज दूसरे और प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में बाह विहार पब्लिक स्कूल इंचौली की टीम प्रथम रही। आरजी इंटर काॅलेज की टीम दूसरे और नव भारत इंटर कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उजेफा मलिक, करन कुमार, कुलदीप, ओमश प्रधान, अर्जुन आदन ने निभाई। इस मौके पर सभी विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
15 मार्च को होने वाली हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन अब 18 मार्च को सुबह 8 बजे से होगा। बारिश के कारण रविवार को प्रतियोगिता नहीं हो सकी। अब 18 को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एथलेटिक्स बालक बालिका वर्ग में 16-17 मार्च को, जूडो बालक बालिका प्रतियोगिता 16 को, बैडमिंटन बालक बालिका प्रतियोगिता 16-17 मार्च को, बास्केटबाल बालिका बालक प्रतियोगिता 16-17 को, कबड्डी बालक-बालिका वर्ग में 16 को, भारोत्तोलन बालिका-बालक, बॉक्सिंग बालक-बालिका 16 और 17 मार्च को, वुशू बालक वर्ग प्रतियोगिता 16 मार्च को, कुश्ती बालक-बालिका 17 को, हॉकी बालक-बालिका प्रतियोगिता 17-18 को, फुटबाल बालक वर्ग में और वालीबाल बालक-बालिका वर्ग प्रतियोगिता 19 और 20 मार्च को होगी। इस मौके पर सेपक टाकरा एसोसिएशन के सचिव अरुण गुप्ता, रामचंद्र समेत आदि लोग मौजूद रहे।