फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शब्द कीर्तन के बीच गुरु को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु नानक देव के कीर्तन संदेश पर कीर्तन, सभी हुए भावविभोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में महीने के पहले दिन विशेष शब्द कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में विभिन्न कीर्तनी जत्थों ने गुरुवाणी के पावन शब्दों का गायन कर संगत को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणप्रीत सिंह ने सोदर एवं रहिरास साहिब के पाठ से की। इसके बाद बाल कीर्तनी जत्थे, अखंड कीर्तनी जत्थे तथा हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने गुरु वाणी के शब्दों का गायन किया। दिल्ली से आए कीर्तनी भाई चरणप्रीत सिंह ने भी अपनी मधुर वाणी में कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु नानक देव ने मानवता को कीर्तन के माध्यम से सत्य, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में कीर्तन का विशेष महत्व है। अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब में 24 घंटे निरंतर शब्द कीर्तन का प्रवाह चलता है।
समारोह में अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह नंदा, सुरिंदर सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, ज्ञानी जसबीर सिंह खालसा, अमनदीप सिंह गुरमिंदर सिंह रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें