फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरुद्वारा साहिब में किया गुरु नानक देव को स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। केंद्रीय सिख संस्था श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी का विशेष पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सहायक ग्रंथी भाई दिनेश सिंह ने गुरुबाणी पाठ किया। हजूरी रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी चरणजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का विवाह वर्ष 1487 में 18 वर्ष की आयु में बीबी सुलखणी जी के साथ पंजाब के बटाला शहर में हुआ था। उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने गृहस्थ जीवन में रहते हुए प्रभु सिमरन और मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें