फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्वारा सीता माता में बच्चों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरूद्वारा सीता माता में बच्चों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

मेरठ। गुरुद्वारा सीता माता भैसाली ग्राउंड में श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व की खुशी में आयोजित पाठों की शृंखला की संपूर्णता हुई। इस अवसर पर भाई सुखविंदर सिंह ने कीर्तन किया। अपने शब्दों से उन्होंने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने पाठ की संपूर्णता कराई। इस अवसर पर शुकराना कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में रविंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, कर्मनदीप सिंह, धीरज रावत, राजेंद्र सिंह, चनदीप सिंह को पुरस्कृत किया गया। अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरू तेगबादुर जी के प्रकाश पर्व की शृंखला में मई माह तक माह के प्रत्येक दूसरे और अंतिम शनिवार को आयोजन किए जा रहे हैं। 26 फरवरी को गुरूद्वारे में विशेष कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में रणजीत सिंह जस्सल, राजेंद्र सिंह थापर, सुखजिंदर सिंह सहित गुरु हरिराय साहिब सेवा सोसायटी के सेवक आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुद्वारा में सजेगा कवि दरबार
मेरठ। लेखानगर स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहिब में 14 मार्च को बाल कवि दरबार सजाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुविंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च को महान कवि दरबार सजाया जाएगा। इसमें पंथ के महान कवि डॉ. सुखजिंदर कौर, डॉ. रविंदर सिंह मशरूक, डॉ. सुदेश कुमारी आदि लोग शामिल होंगे। 14 मार्च को आयोजित बाल कवि दरबार के विजेता बच्चे भी 27 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें