फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें सुहैल ने 49, रितिक ने 44, हिमांशु ने 35, शौर्य ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में गुरु तेग बहादुर की ओर से देव ने तीन, आईश ने तीन, कृष्णा ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर एकेडमी की टीम ने 24.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसमें अरनव ने 49, प्रिंस ने 42, विपुल ने 37 और धैर्य ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने चार, हिमांशु ने दो व दिव्य ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को सब जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें