फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शनिवार को मौसम सुहावना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शुक्रवार देर रात हल्की बारिश हुई, जिसके बाद शनिवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह से आसमान पर काले बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना। लोगों को बीते दिनों की गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद धीरे-धीरे बादल छंट गए और आसमान साफ हो गया। दिन में बारिश नहीं हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह तक बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद तंत्र कमजोर पड़ने से मौसम साफ हुआ। अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हल्की बादलों की आवाजाही संभव है, पर बारिश की उम्मीद कम है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। मेरठ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 104 रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें