फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि- फाइल-6- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को हराया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आठ रन से मैच जीता।
जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसमें भाविक ने 40, अक्ष ने 42, देवांश ने 40 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया। गेंदबाजी में मेरठ इलेवन की ओर से आयुष ने तीन, रियांश ने तीन, राघव ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 181 रन ही बना पाई और आठ रन से यह मैच हार गई। मेरठ इलेवन की ओर से राघव ने 40, दक्ष ने 42, युग ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सार्थक ने पांच विकेट प्राप्त किए। प्रत्यक्ष ने भी तीन व प्रिंस ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पांच विकेट लेने वाले सार्थक को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग में एक मैच दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें