दौराला - रास्ते पर हाईट गेज लगाए जाने की मांग लिए अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह को ज्ञापन देते ओ
दौलतराम कॉलोनी के लोगों ने ईओ को ज्ञापन देकर ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की
कॉलोनी में हाईगेज लगाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौलतराम कॉलोनी के बीच से कोयले से लदे ट्रक गुजरने और रेलवे स्टेशन पर कोयला उतराई से फैल रहे प्रदूषण को लेकर कॉलोनी वासियों ने विरोध मुखर कर दिया है।सोमवार को सभासद कुसुम उपाध्याय के प्रतिनिधि ओमकार उपाध्याय के नेतृत्व में कॉलोनी के लोगों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वह कॉलोनी से इन ट्रकों को नहीं गुजरने देंगे। उन्होंने ट्रको पर रोक लगाने की मांग कह
ज्ञापन में कॉलोनी से होकर गुजर रहे
ओमकार उपाध्याय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर खुले में कोयला उतराई के कारण उड़ने वाली धूल से क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे आसपास के लोगों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कॉलोनी से गुजर रहे कोयला लदे ओवरलोड ट्रकों से हादसे का भी डर रहता है साथ ही धूल से बुरा हाल रहता है। इसलिए पूरी कॉलोनी इस समस्या से परेशान है। उन्होंने ज्ञापन देकर कोयला लदे ट्रकों पर रोक लगाने के लिए रास्ते पर हाईट गेज लगाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि इससे भारी वाहनों की आवाजाही स्वतः रुक जाएगी और कॉलोनी में प्रदूषण व हादसों का खतरा कम होगा। उन्होनें चेतावनी दी कि वह कॉलोनी के बीच से इन ट्रकों को नहीं गुजरने देंगे। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। अधिशासी अधिकारी करिश्मा ने लोगों को स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।