फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर टाइटंस ने एक विकेट से जीता मैच

Mon, 11 May 2026 07:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जूनियर वर्ग में एक मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने एक विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। इसमें रितिक ने 48, अभिजीत ने 42, अर्नव ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा ने 4, अभय ने 2, उत्तम ने 2, मन्नू और वैभव ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी टाइटंस की टीम ने 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अजहर ने 49, विपुल ने 41, शम्स ने 38, वैभव ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में सागर ने 4, लक्ष्य ने 3, अर्जुन ने 2, अभिजीत ने 1 विकेट लिया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को जूनियर व सीनियर वर्ग में एक-एक मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें