फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी में हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं। शुक्रवार को भी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 39, आयुष ने 36, आईस और आरव ने 30-30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कबीर ने दो, सुभान ने दो और अभय ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सात विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से श्रेयांस ने 40, विराट ने 41, राघव ने 37 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आइस ने दो, आयुष ने दो और आरव ने तीन विकेट लिए। मुख्य अतिथि भूटानी और विशाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें