फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवानिवृत्ति पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार का सम्मान

Tue, 30 Jun 2026 06:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार को विदाई देते शिक्षक और मौजूद अतिथि।
विज्ञापन
मोदीपुरम। विकास खंड दौराला के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। प्राथमिक शिक्षक संघ दौराला की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी जबकि संचालन आशिक अली और डॉ. संजीव तोमर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रदीप कुमार ने शिव कुमार को शॉल, प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। समारोह में शिव कुमार की पत्नी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपासना शर्मा, सीमा चौधरी, रमेंद्री, शबाना, अनुराधा, अरविंद कुमार, प्रदीप पूनिया, डॉ. संजीव पंवार, पंकज आर्य, साजिद अली, मोमिन हसन, राजेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें