दौराला। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से मंगलवार दोपहर चोर पुजारी की बाइक चोरी कर ले गए। घटना के समय मंदिर के पुजारी विवेक शर्मा मंदिर परिसर में आराम कर रहे थे। बाहर खड़ी बाइक गायब मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना दौराला पुलिस को दी गई। करीब 15 दिन पहले भी मिल बाजार क्षेत्र से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।