माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गुरु साहिब गुरु तेग बहादुर, भाई मती दास, भाई सती दास, भाई दयाल के 350 वें शहीदी शताब्दी समूह गुरुद्वारा कमेटी और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर ने गुरु तेग बहादुर स्कूल में सांझा समागन आयोजित किया। शहर के सभी स्त्री सत्संग जत्थो ने शबद गायन किया।
दिल्ली से आए रविंद्र सिंह, अमृतसर से आए अमनदीप सिंह, स्वर्ण मंदिर के हजूरी रागी जत्था भाई शोकिन सिंह, भाई देवेंद्र सिंह, भाई अमनदीप सिंह गुरु की महिमा का शबद गायन के साथ गुणगान किया। कार्यक्रम में सभा उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान के विषय में बताया।कार्यक्रम में रणजीत सिंह नंदा, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, डॉ. कर्मेंद्र सिंह, सोहन सिंह, जीत सिंह आदि रहे। संवाद