फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए चार टीम दे रहीं दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की सरधना रोड की एक कॉलोनी निवासी प्रेमी सोनू के युवती के घर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। रविवार को युवती की बरात आनी है। पुलिस सुरक्षा में युवती की शादी होगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी सोनू शुक्रवार रात सोनू गाली-गलौज करता हुआ तमंचा लेकर युवती के घर पहुंच गया। यहां सोनू ने युवती और उसके होने वाले दूल्हे को गोली मारने की धमकी दी। कहा कि युवती से उसका ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने उसकी प्रेमिका का घर से निकलना बंद कर और उसका रिश्ता तय कर दिया है। उसे पता चला है कि रविवार को उसकी शादी है। वह शादी नहीं होने देगा। परिजनों के विरोध करने पर सोनू मौके भाग गया। परिजनों ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं युवती के घर के आसपास पुलिस निगरानी कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस सोनू की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती की शादी में पुलिस सतर्क रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें