फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में गुर्जर समाज का प्रदर्शन, पंचायत में किया आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दर्ज प्राथमिकी का किया विरोध, थाने पर ज्ञापन देकर की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप भारद्वाज द्वारा दर्ज कराए गए लूट, अपहरण और फायरिंग की रिपोर्ट के विरोध में सोमवार को कस्बे में गुर्जर समाज ने पंचायत की। पंचायत के बाद समाज के काफी लोग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि कुलदीप भारद्वाज ने आठ जून की रात अपने साथ हुई कथित घटना के संबंध में ओमवीर भड़ाना, रोहित, जीतू और कमल समेत चार लोगों के खिलाफ थाना हस्तिनापुर में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी कार्रवाई को लेकर गुर्जर समाज में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

सोमवार को सिरजेपुर ग्राम प्रधान रणवीर सिंह के आवास पर आयोजित गुर्जर समाज की पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दर्ज मामला झूठा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पंचायत के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और एसएसपी से फोन पर वार्ता कर अपनी शिकायत रखी।
इस दौरान हस्तिनापुर निवासी संजय ने गुर्जर समाज की ओर से थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में कुलदीप भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि आरोपों की ऑडियो रिकॉर्डिंग और संबंधित वीडियो फुटेज भी उसके पास मौजूद है। इस अवसर पर गुर्जर समाज की ओर से रणवीर प्रधान, बृजपाल सिंह, राजेंद्र, ऋृषि, डॉ महेश कुमार, सोनवीर प्रधान आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

इंसाफ नहीं मिला तो होगा आंदोलन
पंचायत में रणवीर सिंह ने कुलदीप भारद्वाज द्वारा दर्ज मामले को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि जांच में वास्तविक तथ्यों को सामने नहीं लाया गया तो आगे आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

-
आज एसएसपी से मिलेगा गुर्जर समाज
गुर्जर समाज के लोगाें ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मंगलवार को काफी संख्या में लोग मेरठ स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की जाएगी।

मामले की जांच की जा रही है
पहले पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत मिली है जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ पंकज लवानिया मवाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें