फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए- कब शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र, मां के बीज मंत्रों से मिलेगी तंत्र सिद्धि, ऐसे करें विशेष पूजा

Tue, 21 Jan 2020 02:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र 2019
विज्ञापन

तंत्र सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्र उपयुक्त माने जाते हैं। इसमें धर्मगुरु और तांत्रिक मां के बीज मंत्रों का जाप कर सिद्धि प्राप्त करते हैं। इस बार गुप्त नवरात्र 25 जनवरी से शुरू होंगे। साथ ही बार 24 जनवरी को मौनी अमावस्या पितृ शांति के लिए महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर गंगाजल से स्नान, काले तिलों का दान और ऊनी वस्त्रों का दान पितृ शांति के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रालॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार अमावस्या शुक्रवार के दिन होने के कारण इस दिन लक्ष्मी प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन श्रवण नक्षत्र और सिद्धि योग में होने के कारण ये नवरात्र भक्तों को मां की विशेष कृपा बनाएंगे। इन्हीं, नवरात्र के मध्य में चतुर्थ नवरात्र 28 जनवरी को गणेश श्री चतुर्थी व्रत (गौरी तृतीया व्रत) सुख और शांति देने वाला होगा। 29 और 30 जनवरी को वसंत पंचमी का महासंयोग है। इस दिन सर्वाधिक विवाह संस्कार होंगे। 30 जनवरी को मां वागेश्वरी जयंती होगी और एक फरवरी शनिवार को पुत्र सप्तमी व्रत व श्री माधवाचार्य जयंती होगी। रविवार को शुक्ल योग में अष्टमी तिथि के साथ गुप्त नवरात्र की पूर्णता होगी। 

वर्ष में चार बार आते हैं नवरात्र
साल में हिंदू पंचांग के अनुसार चार बार नवरात्र आते हैं। इनमें दो जागृत और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। जागृत नवरात्र चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मनाए जाते हैं। इसके बाद द्वितीय जागृत नवरात्र शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल पक्ष में होते हैं। वहीं, प्रथम गुप्त नवरात्र आषाढ़ शुक्ल पक्ष से शुरू होते हैं। साथ ही द्वितीय गुप्त नवरात्र माघ माह में आरंभ होते हैं। 
विज्ञापन


गुप्त नवरात्र में होती हैं तांत्रिक सिद्धि 
इन नवरात्र में मां के बीज मंत्रों के द्वारा धर्म गुरु और अन्य तांत्रिक या अन्य लोग भी स्वयं सिद्धि प्राप्त करते हैं। इसके लिए वे लोग गुप्त नवरात्र में रात्रि कालीन पूजा करते हैं और मां के बीज मंत्रों का जाप किया जाता है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें