फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन दो जिलों में हैं शामली से गिरफ्तार संदिग्ध गुलजार के गुरू, स्वाट टीम की धरपकड़ शुरू

Sat, 18 May 2019 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी गुलजार व शहजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुलजार के गुरू गाजियाबाद के मोदीनगर और मेरठ के लिसाड़ी गेट में बैठे हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर ये जानकारी जुटाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से बरामद मोबाइल में अधिक बातचीत वाले नंबरों को चेक किया। आरोपियों से पूछताछ और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को ट्रेस किया है। इनमें एक गाजियाबाद के मोदीनगर और दूसरा मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। 

पुलिस को यकीन है कि ये दोनों ही आरोपियों के गुरू हैं। इन दोनों की तलाश में दो पुलिस टीमें मेरठ और मोदीनगर भेजी गई हैं। स्वाट टीम को भी लगाया गया है। इनकी धरपकड़ के लिए मेरठ और गाजियाबाद की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस इन दोनों की धरपकड़ के बाद स्पष्ट करेगी कि आरोपी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग में दर्ज बातचीत इनके गुरु की है या नहीं। पुलिस को आशंका है कि इनके नेटवर्क में कई और भी शामिल हो सकते हैं।

कर्जा देने वालों का भी पता लगा रही पुलिस
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उन पर 20-25 लाख कर्ज है। उसे देने से बचने और जेल जाने के लिए उन्होंने ये ड्रामा किया था। लेकिन पुलिस को इनकी माली हालत देखकर नहीं लगता कि ये सच बोल रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों से कर्ज देने वालों के बारे में पूछा तो ये कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। इस कारण इन पर संदेह और बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस इनको कर्ज देने वाले के बयान की हकीकत पता करने का प्रयास कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें