फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गली बॉयज और टेक टाइटंस ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में चल रहे वीकेंड कप में गली बॉयज और टेक टाइटंस ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। पहला मैच गली बॉयज और क्रिएशन स्पोर्ट्स के बीच हुआ। इसमें गली बॉयज की टीम ने जीत हासिल की। गली बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें चिराग आनंद ने 59 और वत्स ने 38 रन की पारी खेली। क्रिकेएशन की ओर से संजीव ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिएशन स्पोर्ट्स की टीम 139 रन ही बना सकी। गली बॉयज की टीम ने 34 रन से जीत प्राप्त की। इसमें मैन ऑफ द मैच चिराग, फाइटर ऑफ द मैच संजीव, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हेमंत को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच टेक टाइटंस और पीवीवीएनएल के बीच खेला गया। इसमें टेक टाइटंस ने मैच जीता। टेक टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसमें दीपेश मावी ने 69 रन, आशीष ने 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पीवीवीएनएल की ओर से नवीन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीवीवीएनएल की टीम 108 रन पर ऑल आउट हो गई। टेक टाइटंस ने 64 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच दीपेश मावी को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वितेश, बल्लेबाज आशीष मित्तल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें