लोकतंत्र में जीत का मंत्र साफ है कि जीतने वाले प्रत्याशियों को कुल पड़े वोट प्रतिशत के अनुपात में उसका आधा भाग लेना होगा। वैसे कुल वोटों के तीस से पचास प्रतिशत भाग के बीच ही जीत का राज छिपा है। पिछले चुनाव में अधिकतर ऐसे उम्मीदवारों ने ही जीत पायी, जिन्होंने कुल मतदान प्रतिशत का आधा भाग हासिल किया। वेस्ट यूपी में खासतौर से यह स्थिति रही। कई दिग्गज ऐसे भी रहे, जो नजदीकी मुकाबले में हारे। वोटों का प्रतिशत बस थोड़ा ही कम रह गया था।
सूबे में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटोें पर मतदान हो रहा है। इसमें वेस्ट यूपी की अधिकतर अहम सीट शामिल हैं। दूसरे चरण में मतदान में वेस्ट यूपी के कई जिले शुमार होंगे। चुनावी मैदान में उतरे योद्धाओं ने माहौल अपने पक्ष में करने के लिए ताकत लगा दी है। मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए जहां प्रत्याशी जोर लगा रहे हैं, तो वहीं शासन, प्रशासन तथा चुनाव आयोग भी बार-बार इसका आह्वान कर रहा है।
चुनाव में जीत का मूलमंत्र है मतदान का ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना। अगर छात्रों के परीक्षा परिणाम की बात करें तो 33 प्रतिशत अंक लाने वाला पास माना जाता है। अहम यह है कि पिछले चुनाव में जहां-जहां जिस-जिस उम्मीदवार को कुल मतदान के प्रतिशत का आधा भाग मिला, वहीं उसने जीत की पटकथा लिख दी। पिछले चुनाव में मतदान का कुल प्रतिशत 59.40 रहा था। इस बार यह बढ़ा तो उम्मीदवारों को भी बढ़ा हिस्सा ही लेना होगा।
यह भी महत्वपूर्ण
जहां उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा रहेगी, वहां मुकाबला कड़ा होगा। चूंकि यहां वोट ज्यादा हिस्से में बंटते हैं तो ऐसे में आधा एक और बाकी आधे में सब करना बड़ा मुश्किल काम होगा।
यूं लिखी थी इबारत
किठौर सीट
पिछले चुनाव में यहां पर 201129 लोगों ने वोट किया था। कुल 66.36 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। सपा के शाहिद मंजूर ने यह चुनाव मैदान जीत लिया। उन्हें कुल पड़े मतों का 36.30 प्रतिशत भाग मिला।
कैंट सीट
इस सीट पर चुनाव में 203150 लोगों ने वोट डाला। यहां भाजपा के सत्यप्रकाश अग्रवाल चुनाव जीते। जहां कुल वोटिंग प्रतिशत 58.59 प्रतिशत रहा था। सत्यप्रकाश अग्रवाल को यहां 34.86 प्रतिशत वोट मिले थे।
शहर सीट
यहां पर कुल 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। जहां लक्ष्मीकांत वाजपेयी चुनाव जीते और उन्हें पड़े मतों का 38 प्रतिशत हिस्सा मिला।
दक्षिण सीट
इस सीट पर 61.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां रविन्द्र भड़ाना चुनाव जीते और उन्हें कुल मतों के 32.79 प्रतिशत वोट मिला था।
वेस्ट में यह रहा था परिणाम
विधानसभा कुल मतदान जीते उम्मीदवार प्रतिशत
बेहट 72.91 महावीर राना 31.78
नकुड़ 77.18 धर्मवीर सैनी 38.18
सहारनपुर नगर 67 राघव लखनपाल 38.80
रामपुर मनिहारन 73.30 रविन्द्र मोल्हू 39.53
कैराना 66.03 हुकुम सिंह 45.17
थाना भवन 61.43 सुरेश कुमार 30.68
शामली 60.91 पंकज मलिक 32.05
बुढा़ना 58.30 नवाजिश आलम 35.45
प्रदेश में पिछले चुनाव का हाल
पुरुष महिला अन्य कुल
कुल वोटर 70256859 57232002 3975 127492836
पड़े वोट 41225412 34500316 65 75725793
मतदान प्रतिशत 58.68 60.28 2 59.40