फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखिया गुर्जर मामले में भाजपा ने भरी कलक्ट्रेट पर हुंकार

Sun, 06 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता मुखिया गुर्जर की गिरफ्तारी के मामले में भाजपाइयों ने शनिवार को कलक्ट्रेट घेरते हुए शाम तक धरना दिया। पांच दिवसीय धरना-प्रदर्शन के पहले दिन का नेतृत्व करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, जिससे भाजपा ही मुक्ति दिलाएगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर तीनों विधायकों और महापौर, किठौर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित दो जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भीड़ केे साथ प्रदर्शन किया। धरने में खासी भीड़ जुटने से उत्साहित भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार सहित पुलिस-प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए।

इस दौरान सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2014 में यूपी के भीतर 28 हजार वाहन चोरी हुए। इनमें 21 हजार केसों में एफआर लगी। इस बीच 700 से ज्यादा मामले पुलिस की पिटाई के आए, जिसमें 622 केस दर्ज हुए और इनमें सिपाही से लेकर सीओ तक वादी हैं। पुलिस की पिटाई में अधिकतर मामलों में सपा नेता और कार्यकर्ता आरोपी हैं। इससे समझा जा सकता है कि सपा राज में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


मुखिया गुर्जर मामले में उन्होंने कहा कि शांति भंग के मामले में जमानती का सत्यापन कराना हास्यास्पद है। आरोप लगाया कि मेरठ के डीएम और एसएसपी अपनी ड्यूटी भूलकर व्यक्ति विशेष की ड्यूटी बजा रहे हैं, जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मुखिया गुर्जर और उनके बेटे कुलविंदर पर दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को भी पूरी तरह फर्जी बताया। इससे पूर्व वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर सहित डीएम-एसएसपी पर तीखे आरोप लगाए।

वक्ताओं ने जिले के तमाम मुद्दों को उठाते हुए कहा कि होटल क्रोम में सत्ता पक्ष के लोग फायरिंग करते हैं, लेकिन पुलिस चुप्पी साध लेती है। ड्रग्स स्कैंडल में छात्रा खुलकर बयान देती और नामजद रिपोर्ट दर्ज होती है तो पुलिस जांच की बात करती है। लेकिन मुखिया गुर्जर मामले में कोई जांच नहीं, बल्कि सीधे कार्रवाई हो रही है। सभी ने एक स्वर में मुखिया गुर्जर पर दर्ज मुकदमे खारिज करने और रिहाई की मांग करते हुए वादा दोहराया कि कुलविंदर को हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराएंगे।

धरने में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, विधायक ठाकुर संगीत सोम, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक गोपाल काली, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, विनीत अग्रवाल शारदा, सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र वर्मा, सोमेंद्र तोमर, मनोज पोसवाल, विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा, नरेश गुर्जर, अमित त्यागी, चरण सिंह लिसाड़ी, इंद्रपाल बजरंगी, दिनेश खटीक, पंकज भारद्वाज, सुनील भराला, अजीत सिंह, कपिल शर्मा, समीर चौहान, विमल शर्मा ने विचार रखे। इस दौरान ललित नागदेव, हरवीर पाल, संजय त्यागी, अनुज राठी, आशीष अग्रवाल, नीरज जटौली, दलजीत सिंह, सुनील शर्मा, जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान, संदीप प्रधान आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें