फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में गुर्जर बिरादरी के रुख से बेचैनी, पश्चिमी यूपी के इन 5 विधायकों पर टिका राजनीति का दांव

Mon, 08 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के सामने जातिगत समीकरण साधना चुनौती बन गया है। एक तरफ जहां छिटके जाट वर्ग को जोड़ने की कवायद चल रही है तो अब गुर्जर बिरादरी ने भी नाराजगी जता दी है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां जाट और गुर्जर दोनों ही चुनाव को सीधे प्रभावित करते हैं, वहां भाजपा के सामने गुर्जरों के रुख से बेचैनी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


यूपी विधानसभा में भाजपा से पांच विधायक गुर्जर बिरादरी के हैं। पांचों ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना, डॉ. सोमेंद्र तोमर, तेजपाल नागर, प्रदीप चौधरी और नंदकिशोर गुर्जर हैं। अशोक कटियार को भाजपा ने एमएलसी बनाया है। इन छह गुर्जर प्रतिनिधियों में से एक को भी भाजपा ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी। जिसे लेकर गुर्जर बिरादरी में शुरू से ही नाराजगी नजर आ रही है। लेकिन भाजपा ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

रविवार को लखनऊ में गुर्जर बिरादरी के सम्मेलन में भाजपा के ही गुर्जर नेताओंं ने इस उपेक्षा को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। उससे नेतृत्व की नींद उड़ गयी है। क्योंकि गुर्जर बिरादरी मेरठ लोकसभा सीट के साथ ही नोएडा, बागपत, सहारनपुर, कैराना और बिजनौर सीट को सीधे प्रभावित करती है। इन सभी सीटों पर गुर्जर बिरादरी के मतदाता अच्छी संख्या में हैं। 
विज्ञापन


दो मंत्रियों की चर्चा
लोकसभा चुनाव 2014 के साथ ही विधानसभा चुनाव 2017 में गुर्जर बिरादरी के लोगों ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में गुर्जर बिरादरी को भाजपा ने उपेक्षित कर दिया। जिसे लेकर नाराजगी है। इस नाराजगी को भाजपा के गुर्जर नेता लगातार अपने-अपने क्षेत्र में बिरादरी के बीच महसूस भी कर रहे हैं।

यही दर्द जब उपेक्षा के शिकार होने का आरोप लगाते हुए इन गुर्जर नेताओं का सम्मेलन में सामने आया तो भाजपा नेतृत्व सजग हो गया। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले नेतृत्व मंत्रिमंडल विस्तार के साथ जातीय गणित साधने के लिए गुर्जर बिरादरी से दो मंत्रियों की ताजपोशी कर सकता है। इनमें एक कैबिनेट तो एक राज्यमंत्री की चर्चा है।

विज्ञापन

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें