कोरोना मरीजों को औषधि देने की गाइडलाइन जारी
मेरठ। कोरोना के मरीजों को लेकर अब जो औषधि दी जाएगी, उसके लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। शासन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के चिकित्सा अधीक्षकों और सीएमओ को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि कोरोना संक्रमितमरीजों को लेकर सुबह, दोपहर व शाम और खाना खाने के बाद जो औषधि दी जाएंगी, उनका पालन कराया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को लेकर क्या-क्या सावधानी बरती जाए, यह भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि सभी कोविड सेंटरों में इसका पालन कराया सुनिश्चित कर दिया गया है। समयानुसार मरीज को औषधि दी जा रही हैं।
शहर व देहात के 9 इलाके अनलॉक
मेरठ। शहर और देहात के 9 इलाके शुक्रवार को ग्रीन जोन में शामिल होने के बाद अनलॉक कर दिए गए। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों से सील हटाई गई है। इनमें नई बस्ती, शिव शक्ति विहार, राजकमल एनक्लेव, आर्यनगर, वेदवाड़ा बुढ़ाना गेट, न्यू कलंदरी कॉलोनी टीपीनगर, गांव अमरोली, बड़ा गांव, सरूरपुर खुर्द हैं।
ऑक्सीमीटर से ग्रामीणों का आक्सीजन स्तर नापा
फ़ोटो
मेरठ। आम आदमी पार्टी जिला इकाई ने उत्तर प्रदेश के गांव-गांव कोरोना से बचाव के तहत किठौर, शाहजहांपुर व बक्सर में ऑक्सीमीटर द्वारा ग्रामीणों का आक्सीजन स्तर नापा गया। बक्सर में जिलाध्यक्ष ओपी संत व कार्यकारिणी सदस्य अनुज जाटव ने हेल्थ कैंप लगाया गया। किठौर में जिला महासचिव अभिषेक द्विवेदी एवं डॉ. वीर सिंह के साथ ग्रामीणों का ऑक्सीजन स्तर नापा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ गुरमिंदर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ अहकाम खान, डॉ सारिक, मदन सिंह मान, सोहन सिंह, इमानवेल फ्रांसीसी, प्रदेश सचिव दीपक चौधरी, सुशील पटेल, रिक्की फ्रांसीसी, रवि वाल्टर, अरविंद सिंह व अन्य मौजूद रहे।