मवाना। शासन के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान और संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए यूनिसेफ व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पालिका कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर संवेदीकरण बैठक हुई।
पालिका के गेस्ट हाउस में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए आयोजित बैठक में अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने अध्यक्षता की। बैठक में यूनिसेफ से आए हरिदास द्वारा संचारी रोगों से बचाव के लिए दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि सभी लोग दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं, नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छररोधी उपाय अपनाएं, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने दें, पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रखें। खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं, खुले में शौच न करें और नियमित शौचालय का प्रयोग करें। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को जेई के दोनों टीके लगवाएं।
बैठक में सभासद वाजिद, मुकेश रानी, सभासद पति जोनी जाटव, अमीर आजम (भूरा), मनीष यादव, गुलफाम, यू पी एस सी से प्रवीण कौशिक, मौ. शाहखान, काजल, पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
मवाना में सफाई अभियान चलाया
मवाना। नगर पालिका द्वारा नगर में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर के मिल रोड, किला बस स्टैंड, सुभाष बाजार, हस्तिनापुर रोड, रामलीला मैदान सहित कई स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
नगर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार सहित सभासदों ने भाग लिया और नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। अखिल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभासद, नगर पालिका कर्मचारी और नगर के सामाजिक संगठन के साथ कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, बड़े बाबू लाखन चौहान, सभासद अमीर आजम भूरा, बबलू, सलीम, जॉनी जाटव, विनीत, अभिजीत, सफाई नायक राकेश कुमार, विकास, मजहर, विकास, एवं नगर पालिका कर्मचारी संजय चौहान, आदित्य, संदीप, देवेंद्र, कुणाल, आदि मौजूद रहे।