फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की एक विकेट से रोमांचक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इस रोमांचक मैच में जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसमें आयुष यादव ने 42, भाविक ने 40, कबीर जैन ने भी 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरव ने तीन, कार्तिक ने तीन और सार्थक ने भी तीन विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आरव और श्रेयांश ने 40-40 रन की पारी खेली। रितिक और रियाज ने 38-38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने तीन, आयुष ने दो, आरोहन ने दो और प्रत्यक्ष ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को भी सब जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें