संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 7 से 12 साल के वर्ग में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट से जीत हासिल की।
मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से दीपांशु ने 42, रितिक ने 48, रिहान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अभय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, कार्तिक ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता। जीटीबी की ओर से ध्रुव ने 41, अभय ने 40 और शिवम ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में रियान ने तीन, सुभान ने तीन और शिव ने भी तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को सीनियर वर्ग का मैच जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला जाएगा।