फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 3 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू और जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें जीशान ने 40, ईशांत ने 39, उजैर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने पांच विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा अभय ने भी पांच विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.6 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शम्स ने 40, विराट ने 39 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हसन ने तीन, फवाज और मौआज ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें