फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईआईएमटी के खिलाड़ियों ने यूथ नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। आगरा में छह से आठ दिसंबर तक चली पांचवीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2025 में आईआईएमटी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते । अंडर-14 वॉलीबाल टीम ने स्वर्ण पदक और अंडर-17 में रजत पदक जीता। बैडमिंटन की टीम ने अंडर- 14 में स्वर्ण, अंडर-12 में रजत पदक, बास्केटबॉल अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में रजत पदक जीते। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालक पियांशु अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. पीके शर्मा, प्रधानाचार्य अलका शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। शिक्षक नीरज डेविस, प्रत्यक्ष गुप्ता और अभय धामा का भी इस सफलता में योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें